क्या गैस किडनी में इन्फेक्शन का लक्षण है?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 09:38

किडनी में इंफेक्शन से खतरनाक हो सकता है परिणाम, इन लक्षणों से पहचान कर करें इलाज
किडनी इन्फेक्शन के लक्षण और कारण
Preventive Tips for Kidney Infection-किडनी इन्फेक्शन एक तरह का यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन है जो यूरिनरी ट्रैक्ट से एक या दोनों किडनी तक पहुंच सकता है. किडनी ब्लड को फिल्टर करती है और यूरिन भी रेगूलेट करती है. इंटेस्टाइन में पाया जाने वाला इ कोलाई नामक बैक्टीरिया यूरिनरी ट्रैक्ट में आकर इस इन्फेक्शन का कारण बन सकता है. इसके अलावा दूसरे बैक्टीरिया, ब्लैडर या किडनी की सर्जरी, यूरिनरी ट्रैक्ट के बिगड़े शेप और किडनी स्टोन या ट्यूमर जैसे ब्लॉकेज के कारण भी किडनी इंफेक्शन की समस्या हो सकती है. सही ट्रीटमेंट ना मिलने पर ये इंफेक्शन गंभीर रुप भी ले सकता है. अक्सर महिलाओं में, खासकर प्रेगनेंसी के दौरान या कमजोर इम्युनिटी के कारण इसकी संभावना बढ़ जाती है. आइए जानते हैं किडनी इंफेक्शन के आम लक्षणों के बारे में :

किडनी इंफेक्शन के लक्षण
हेल्थ लाइन डॉट कॉम के अनुसार इंफेक्शन के दौरान पेट, पीठ या कमर की तरफ दर्द की शिकायत रहती है.
बार बार टॉयलेट आना या ऐसा लगना भी किडनी इंफेक्शन की ओर इशारा करता है. साथ ही यूरिन के साथ पस, ब्लड या बुरी महक आना भी खतरे की घंटी हो सकती है.
इंफेक्शन के समय यूरिन करने में जलन और दर्द भी होता है.
ठंड लगना, बुखार आना, उल्टी होना और थकान या कमजोरी महसूस करना भी किडनी इन्फेक्शन का लक्षण हो सकता है.
दो साल से कम उम्र के बच्चों में केवल बुखार का ही लक्षण होता है. साथ ही 65 से ज्यादा उम्र होने पर मेंटल कंफ्यूजन और जंबल्ड स्पीच की भी शिकायत हो सकती है.
किडनी इंफेक्शन के ट्रीटमेंट में एंटीबायोटिक्स से लेकर सर्जरी तक सब शामिल है. इससे बचाव के लिए कुछ सावधानियां बरती जा सकती है.


सर्दियों में इस तरह बच्चों की इम्यूनिटी करें बूस्ट

कुछ सावधानियां
मायो क्लीनिक डॉट कॉम के अनुसार पानी और तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें, ये बैक्टीरिया को किडनी में रुकने नहीं देते और किडनी स्वस्थ रहती है.
एक्सक्रेटरी ऑर्गंस के आसपास ज्यादा बाहरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ना करें, इसके कारण भी इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है.
यूरिन को कभी स्टोर ना करें, टॉयलेट आने पर तुरंत वॉशरूम चले जाएं, ऐसा करना यूरिनरी ब्लैडर के स्वाथ्य के लिए बेहद जरूरी है.
बैक्टिरियल इंफेक्शन से बचने के लिए दोनों एक्सक्रेटरी ऑर्गंस को अच्छे से साफ करें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info